मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे रवाना होंगे दिल्ली के लिए…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय माना विमानतल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ सुकमा के आदिवासियों को सोलर लाइट वितरित करेंगे। साधराम हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण,एनआईए से कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले दिनों साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम जी के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related