खेल डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जारी है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
India vs England 4th Test Day1: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए है. रेहान अहमद और मार्क वुड की जगह शोएब बशीर और ओली रॉबिंसन शामिल किया गया है. वहीं भारतीय टीम ने भी एक बदलाव किया है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आकाशदीप को टेस्ट कैप मिली है.
India vs England 4th Test Day1: राहुल द्रविड़ ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी है। आकाशदीप भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।
दोनों टीमों के प्लेइंग 11
India vs England 4th Test Day1: इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन।
India vs England 4th Test Day1: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
