SAD NEWS BREAKING : नहीं रहे जाने-माने रेडियो प्रस्तोता आवाज के जादूगर अमीन सयानी, आज भी यादों में ताजा है ‘गीतमाला’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAD NEWS BREAKING: Famous radio presenter Awaaz magician Amin Sayani is no more, ‘Geetmala’ is still fresh in memories

मुंबई। जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमीन सयानी ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई।

राजिल ने आगे बताया, ‘अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाए।’ अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुई था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही।

आज भी यादों में ताजा है ‘गीतमाला’ –

सयानी ने अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘गीतमाला’ के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वे अपनी मनमोहक आवाज और आकर्षक शैली के लिए जाने जाते थे। श्रोताओं को ‘बहनों और भाइयों’ के रूप में संबोधित करने का उनका तरीका आज भी कानों में गूंजता है।

अमीन सयानी ने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे अपनी बुद्धि, ज्ञान और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related