BIG BREAKING : राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने जारी की एक और प्रत्‍याशियों की सूची

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: BJP released another list of candidates for Rajya Sabha elections 2024.

भोपाल। राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मध्‍य प्रदेश से अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार उम्‍मीदवार के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। माया नारो‍लिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं।

मप्र से पांच सीटें खाली होंगी –

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

कांग्रेस का एक ही सदस्‍य राज्‍यसभा में जा पाएगा –

विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य राज्य सभा में भेजने की स्थिति में है। समझा जाता है कि पार्टी बुधवार को इसके लिए प्रत्याशी घोषित कर देगी। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना की जाएगी।

अटकलों के बीच कल पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस पार्टी के विधायकों को रात्रि भोज दिया। समझा जाता है कि इसमें राज्य सभा चुनाव को लेकर तैयारी हुई। यह भी जानकारी मिली कि नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराए गए। वहीं चार नामांकन पत्र तैयार किए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि 230 सदस्यीय मध्‍य प्रदेश विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य को राज्य सभा में भेजने की स्थिति में है। अभी विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 66 है। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने कांग्रेस विधायकों से राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले नामांकन पत्र को तैयार कराया।

इसमें विधायकों से प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर कराए। जानकारी के अनुसार एक नामांकन पत्र में दस प्रस्तावक होते हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी बुधवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद प्रत्‍याशी का नाम घोषित हो सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related