CG CRIME NEWS : नशीली चाय पिलाकर आरिफ ने महिला से किया दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Arif raped a woman after giving her intoxicating tea.

भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सैलून संचालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा ने चाय में नशे की गोलियां डालकर महिला को पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शादी का लालच देकर दो साल तक लगातार संबंध बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

स्मृतिनगर चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में जान पहचान हुई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ रजा की उससे मुलाकात हुई। शादी की बात कहकर आरिफ माहिला को अपने घर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था।

पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनों के आने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने अंदर जाकर चाय बनाकर दी, जिसमें नशे की गोली मिली थी। इसकी वजह से चाय पीकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। आरोपी आरिफ रजा ने थाने में सरेंडर किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...

CG POLICE PROMOTION: हाईकोर्ट ने अंतिम प्रमोशन पर लगाई रोक! 

CG Police Promotion: High Court stays final promotions!   CG POLICE...