बस्तर में जल्द लाल सलाम नहीं जय श्रीराम गूंजेगा- गृहमंत्री

Date:

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सल हमलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश में बढ़े नक्सल हमलों के मामलों को उठाया।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों के बाद से ही प्रदेश में नक्सली हमलों में तेजी आई है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक, अनिला भेंड़िया ने पूछा- दो माह में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ीं। कितनी घटनाएं हुई, कितने जवान शहीद हुए, कितने घायल हुए हैं।

उनके सवाल पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया- दो माह में 19 घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में चार जवान शहीद हुए हैं, चार सिविलियन की भी जान गई है। गृहमंत्री ने कहा कि, नक्सली घटनाएं एकाएक क्यों बढ़ रही हैं, इसे समझना होगा।

2 माह में बस्तर के सुदूर इलाकों में 27 मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। 35 किलोमीटर सड़क बनाई, सुरक्षाबलों के 10 नए कैंप शुरू किए गए हैं। अब नक्सलियों से लड़ाई में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों में बस्तर में लाल सलाम नहीं होगा, जय श्रीराम गूंजेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIDHANSBHA MEETING : विधानसभा में रणनीति बैठक

CG VIDHANSBHA MEETING : Strategy meeting in the assembly रायपुर।...

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...