CG BREAKING : कांग्रेस को झटका, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Shock to Congress, Mahila Congress Vice President joins BJP

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बुधियारीन सोनी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधियारिन सोनी ने शुक्रवार को कुनकुरी में जिला भाजपा के महामंत्री भरत सिंह के निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला पंचायत, जशपुर के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजयुमो के अमन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया है। इसके बाद डीडीसी बुधियारिन सोनी बगिया स्थित सीएम निवास पहुंची और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय से मुलाकात की।

कौशल्या साय ने पार्टी का गमछा पहना कर बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बुधियारिन सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा प्रवेश करने का निर्णय लिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related