22 जनवरी को नहीं रहेंगे स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े पूरी खबर…

Date:

22 जनवरी के दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह दिन इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बच्चों को इस दिन का आनंद लेने में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की मांग की थी। वे चाहते थे कि बच्चे इस ऐतिहासिक दिन का आनंद ले सकें। लेकिन कर्नाटक सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

School Holiday अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के आह्वान के बीच कर्नाटक सरकार ने इस बात की प्राथमिकता दी है, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है, लेकिन इस दिन स्कूलों की छुट्टी रखने की वजह बच्चों को इस दिन के बारे में समझाना चाहिए। यह स्कूलों के लिए एक कार्य दिवस होना चाहिए ना कि इस दिन स्कूलों में छुट्टी होनी चाहिए। यहां तक की निजी स्कूल प्रबंधकों को छात्रों के लिए समारोह को लाइव स्ट्रीम करने की योजना बनानी चाहिए। इससे बच्चों को एक साथ बैठकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर प्राप्त होगा और बच्चे इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीख सकेंगे।

School Holiday ‘हम 22 जनवरी को स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं कर रहे हैं।’ यह बात शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहीं। एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ स्कूल इन कर्नाटक (KAMS) ने अपने सभी सदस्य स्कूलों को छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं करने और इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव स्ट्रीम करने का निर्देश जारी किया है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि अगर 22 जनवरी के दिन सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया जाए, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सभी बच्चे अपने घर पर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देख सकेंगे। लेकिन अगर उस दिन स्कूल में बच्चों को साथ में बिठाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव दर्शाया जाए, तो बच्चे जरूर उसे समझेंगे और उससे जुड़ी कई बातें जानेंगे। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूलों की छुट्टी रखना अच्छा निर्णय नहीं है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान! 

NEET UG 2026 Exam Date: New Date Announced! NEET UG...

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and Diesel Prices Skyrocket! PETROL-DIESEL PRICE...

RAIPUR RED ROOM PARTY: रेड रूम टेक्नो पार्टी’ हुई कैंसल! 

RAIPUR RED ROOM PARTY: 'Red Room Techno Party' Cancelled!   RAIPUR...

CG LOVE ZIHAD: पंचर वाले संग भागी हिंदू युवती!

CG Love Jihad: Young Woman Elopes with Puncture Repairman! CG...