भूपेश बघेल को समन जारी कर सकती है ED : वकील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। महादेव सट्टा को लेकर पूरक चालान पर  ईडी के अधिवक्ता डॉ.सौरभ ने कल अहम जानकारी दी और बताया कि आगे की जांच के लिए जरूरत पड़ी तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य सभी को भी समन किया जाएगा । शुभम सोनी के वीडियो ईमेल को रिलाय एविडेंस मानते हुए हमने पूर्व सीएम बघेल, उनके पुत्र का नाम भी चालान में लिया है।

बता दें कि महादेव एप सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद कैश कूरियर असीम दास ने दावा किया है कि महादेव एप का पैसा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही भेजा गया था। वह अपने पूर्व के बयान पर आज भी कायम है। दरअसल ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में इसका उल्लेख किया है।

इससे पहले 12 दिसंबर को दास ने अदालत में कहा था कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है और उसने कभी किसी को नकदी नहीं दी थी। दास ने स्वीकार किया कि तीन नवंबर का बयान किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव में दिया गया था, जो उनके वकील के साथ आया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related