CG BREAKING : सरकारी बंगले में लूट जैसे संगीन आरोप पर पूर्व मंत्री डहरिया ने दिया जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Former minister Dahria responded to the serious allegation of robbery in a government bungalow.

रायपुर। पिछले सप्ताह एक पूर्व मंत्री गुरु रूद्रकुमार के सरकारी बंगले में उनकी मौजूदगी में लगी आग के बाद दूसरे पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया के सरकारी बंगले से महंगे सामान गायब होने का मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर बड़ा आरोप लगाया है। बंगला खाली करने के साथ पूर्व मंत्री डहरिया के शंकर नगर स्थित सी-2 बंगले से लाखों का सामान गायब होने की खबर है। जायसवाल के कल रात बंगला निरीक्षण के समय सामान गायब होने का खुलासा हुआ। सरकारी बंगले से एसी, टीवी, मॉड्यूलर किचन, डेकोरेटिव बिजली के खंभे समेत लाखों का सामान गायब है।

मंत्री श्याम बिहारी ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया का नाम लिए बिना कहा कि ऐसा लग रहा जैसे बंगले में जमकर लूट खसोट हुई। पूरे मामले की करवाएंगे। गायब सामानों की रिकवरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा इतिहास में पहली बार मंत्री के बंगले से सामान चोरी होने या गायब करने का उदाहरण है। यह घटना राजकीय संपत्ति की चोरी का है।

वहीं पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा कि सरकारी बंगले से मैंने अपना निजी सामान एसी और टीवी लाया हूं। जायसवाल को आरोप लगाने से पहले अधिकारियों से पूछ लेना था। यह बदनाम करने की साजिश है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related