CG BREAKING : साव और चंदेल ने की बीजेपी पर्यवेक्षकों से मुलाकात, कुछ घंटों में सीएम नाम के सस्पेंस से उठेगा पर्दा ..

Date:

CG BREAKING: Sao and Chandel met BJP observers, the suspense of CM name will be revealed in a few hours..

रायपुर। अरुण साव और नारायण चंदेल ने रायपुर पहुंचे बीजेपी पर्यवेक्षकों से मुलाकात की। दरअसल सीएम चुनने 2 बजे विधायक दल की बैठक रखी गई है। रायपुर भाजपा कार्यालय में सभी विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पहुंचे है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम चेहरे को लेकर सवालों और अटकलों का बाजार गर्म है। दिल्ली में मेल-मुलाकातों का दौर चलने के बाद भी इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठ पाया है कि सीएम फेस कौन होगा?पिछले 6 दिन से दिल्ली से लेकर रायपुर तक बस एक ही सवाल इस बार सीएम चेहरा कौन? आदिवासी, ओबीसी या कोई और? बहरहाल इस सवाल का जवाब या सस्पेंस से पर्दा अगले कुछ घंटे में उठ जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related