बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली विजयी रैली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 67,851 वोटों से जीत हासिल की है, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत है। बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद शाम को अपनी विजयी रैली निकाली है।

वहीं रायगढ़ से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। इनके अलावा एक और हॉट सीट पर कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को 41,367 मतों से हराया है। जबकि कांकेर विधानसभा सीट से बीजेपी के आशाराम नेताम ने सबसे कम 16 मतों से जीत हासिल की।

बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को अपना प्रत्याशी बनाया था। बृजमोहन अग्रवाल को कुल 1,09,263 मत मिले हैं। वही महंत रामसुंदर दास को 41,412 मत मिले हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहू थे, जिन्हें मात्र 1612 वोट प्राप्त हुए हैं। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल को हराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी फिर भी वह उनकी जीत को रोक नहीं पाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SANT GAHIRA GURU UNIVERSITY: राज्यपाल के निर्देश के बाद भी नियुक्ति अटकी! 

Sant Gahira Guru University: Appointment stalled despite Governor's directive!     SANT...

CG ATMANAND SCHOOL RECRUITMENT: 1812 पदों पर निकली संविदा भर्ती! 

CG Atmanand School Recruitment: Contractual recruitment announced for 1,812...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : कटघरे में आरडीए

  आरडीए की कचना-सड्डू नगर विकास योजना विवादों में घिरती...