Trending Nowशहर एवं राज्य

ACCIDENT BREAKING : भीषण हादसे में बच्चे सहित 5 की मौत, 10 लोगों को गंभीर चोट

ACCIDENT BREAKING: 5 including child killed, 10 seriously injured in horrific accident

चित्रकुट। चित्रकुट से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार बोलेरों जीत और जनरथ बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे सहित 5 लोगों की जहां मौत हो गयी, वहीं 10 लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तीन मरीजों को प्रयागराज रिफर किया गया है। घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा चित्रकुट के नेशनल हाइवे के बगरेही गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से चित्रकुट की तरफ तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। इसी दौरान चित्रकुट से प्रयागराज जा रही जनरथ बस से बोलेरो जीप टकरा गयी। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। इस दुर्घटना में बोलेरो जीप में सवार तीन लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस भीषण हादसे में बस में सवार लोगों को भी गंभीर चोट आई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। आनन फानन में राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को प्रयागराज रेफर किया गया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। घायलों के बेहतर उपचार के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मृतको की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों में एक बच्चा भी शामिल है, सभी मृतक मध्यप्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे है।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: