CG News: आज रायपुर आएंगे राहुल गांधी…कर सकते है बड़ी घोषणा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी कल यानी 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. इस दौरान वे बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग में प्रचार प्रसार कर चुनावी सभा में बड़ी घोषणा कर सकते हैं.

राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. कल सुबह करीब 11.30 बजे राहुल रायपुर पहुंचेंगे. बस्तर संभाग के दो सीटों पर प्रचार करेंगे. जहां फरसगांव और भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव में सभा को संबोधित करेंगे. दोनों संभागों में राहुल गांधी बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related