CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज .. गुलाबी ठंड की शुरुवात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Weather patterns changed in Chhattisgarh.. pink cold begins

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दरअसल बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित गहरेप अवदाब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में दिख रहा. लिहाजा प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार है.

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक आने वाले चार दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. छत्तीसगढ़ के KVK कोरिया और ARD बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा.

उन्होंने आगे बताया कि एक गहरा दबाव पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है और यह 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है. 25 अक्टूबर की शाम तक खेपूपारा और चित्रगोंग तक पहुंचने की संभावना है. इसके प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है. साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

अब सुबह-सुबह व रात के वक्त हल्की ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है. आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग का कहना है कि नवबंर के पहले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट शुरू हो जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. इन दिनों ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में हल्की ठंड और बढ़ गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related