पुलिस को 2 महिलाओं के बारे में मिली थी शिकायत, दोनों गांजा के साथ गिरफ्तार

Date:

बलौदाबाजार। पुलिस को 2 महिलाओं के बारे में शिकायत मिली थी. जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते दोनों महिलाएं रंगे हाथों पकड़ी गई है.

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सावित्री दुबे पति स्व. ईश्वर लाल दुबे उम्र 50 वर्ष भैंसा पसरा और  रजनी दुबे पति स्व. रमेश दुबे उम्र 55 वर्ष साकिन भैंसा पसरा बताए.  जब्त 1300 ग्राम गांजे की कीमत 13 हजार रुपए है. बता दें कि बलौदाबाजार-भाटापारा के एसपी ने अवैध कारोबार पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. निर्देश पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related