CG BREAKING : जातीय जनगणना को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Bhupesh Baghel’s big statement regarding caste census..

रायपुर। बिहार में नीतीश सरकार द्वारा करायी गयी जातीय जनगणना ने देश की राजनीति में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। अब राजनीतिक दलों और राज्यों में चल रही सरकारों के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि उन राज्यों में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए।

वहीं छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया है। सीएम बघेल ने जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा आरक्षण के विरोध में हैं। कोर्ट का एक आदेश था कि किस आधार पर पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हो। हमने केवल पिछड़े वर्ग और ईडब्‍ल्‍यूएस का हेडकाउंट कराया था जिसमें पाया गया कि ओबीसी 43.5 प्रतिशत है। सीएम बघेल ने कहा, क्या भाजपा नहीं मानती कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी 43 प्रतिशत से अधिक है। अगर नहीं मानते तो जनगणना क्यों नहीं करा रहे ?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related