BREAKING : प्रिंसिपल ने 5वीं कक्षा की छात्रा को बाल पकड़ कर खींचा, फिर डंडे से मारा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: The principal pulled a class 5 student by her hair, then hit her with a stick..

डेस्क। दतिया के इंदरगढ़ में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा कक्षा पांचवी की छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इंदरगढ़ कस्वे में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा पांचवी की छात्रा खुशबू कुशवाहा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुशवाहा ने मारपीट कर दी। छात्रा के परिजन का आरोप है कि प्रिंसिपल मुकेश ने पहले तो बाल पकड़कर उसे खींचा फिर डंडे से पिटाई कर दी। छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने आरोपी प्रिंसिपल से बच्ची के साथ मारपीट करने का कारण पूछा तो उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली।बच्ची से मारपीट की यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है। मामले में पुलिस ने छात्रा की मां विनीता कुशवाहा की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related