BREAKING: Code of conduct can be imposed in Chhattisgarh any time, big meeting of Election Commission continues..
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में आज चुनाव आयोग की बेहद अहम बैठक शुरू हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते में अलग-अलग तारीखों और चरणों में मतदान हो सकता है.
पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है. हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है. लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है.
इस बैठक में 5 राज्यों के करीब 900 चुनावी ऑब्जर्वर शामिल हैं. मीटिंग में जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी मौजूद हैं. यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल हैं.
