छत्तीसगढ़ में ईडी के भरोसे भाजपा, BJP के पास आरोप लगाने लायक कोई मुद्दा ही नहीं : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा

Date:

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज रायपुर पहुंचीं. उन्होंने कहा, 2 सितंबर को राहुल गांधी का दौरा है. दौरे को लेकर रायपुर में युवाओं के बीच उत्साह है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद से युवाओं को राहुल का इंतजार है. कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के पास आरोप लगाने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है. ईडी के जरिये लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है.

कुमारी सैलजा ने कहा, देश के भविष्य को प्रधानमंत्री ने अधंकार में डाल दिया है. युवाओं को समझ आ गया है कि भाजपा के साथ उनका भविष्य नहीं है. दूसरी ओर पीएम मोदी इंवेंट के भरोसे हैं. युवाओं के साथ प्रधानमंत्री ने छल किया है.

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और भाजपा के आरोप पत्र सैलजा ने कहा, अमित शाह और भाजपा तो छत्तीसगढ़ में ईडी के भरोसे हैं. आरोप तो भाजपा पर ढेरों हैं. 15 साल के शासन में जो घोटाले हुए वो ईडी को नजर नहीं आ रही है. भाजपा सरकार में कितने भ्रष्टाचार हुए हैं, हजारों करोड़ के घोटाले हुए. इसकी जांच नहीं हो रही है. दूसरे राजनीतिक दल के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी को छोड़े देंगे. कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा के पास आरोप लगाने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...