धर्मांतरण के विरोध पर भड़के नक्सली, भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। बस्तर में धर्मांतरण के विरोध पर नक्सली भड़क उठे हैं।‌ नक्सलियों ने एक पर्चा जारी कर पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने धर्मांतरण के विरोध में नाग के आंदोलन को गलत बताया है। पर्चे में नाग को हिंदुत्व और आरएसएस का एजेंट बताया गया है। भोजराज नाग ने पर्चे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, धर्मांतरण के खिलाफ लड़ना हमारा धर्म है। हम जिस जाति-समुदाय से आते हैं, वह प्रकृति की पूजा करता है। जो व्यक्ति जिस धर्म को लेकर पैदा हुआ है, जिस समाज में पैदा हुआ है उसे बदलना नहीं चाहिए। हमारा मनोबल धमकी देने से कम नहीं होगा। हम जो काम कर रहे हैं, वह भगवान का काम है। नाग ने राज्य सरकार पर सुरक्षा नहीं देने का भी आरोप लगाया है।
बता दें कि भोजराज नाग 2014 में अंतागढ़ विधानसभा में हुए उपचुनाव में जीत कर भाजपा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने अम्बेडराइड पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुडो को हराया था। वर्तमान में वे जनजाति सुरक्षा मंच में हैं और धर्मांतरण को लेकर लगातार रैली व आंदोलन में भाग ले रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related