ACCIDENT BREAKING : 6 लोगों की मौत, दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 6 people killed, a fierce head-to-head collision between two passenger buses ..

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह तड़के एक भीषण हादसा हुआ है। यहां मलकापुर इलाके के नजदीक दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायलों की संख्या भी काफी है। 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें काइयों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा घायलों की हर संभव मदद की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत बचाव कार्य शुरू किया था। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। लोग बुरी तरह से घबराए हुए थे। कई लोगों की बॉडी बसों के परखच्चे उड़े हिस्सों के बीच फंसी हुई थी। जिन्हें बड़ी जद्दोजहद के साथ बाहर निकाला गया। बहराल, हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि, हादसे में शामिल एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रही थी।

महाराष्ट्र में आएदिन हादसे हो रहे हैं और वो भी भीषण रूप से। ध्यान रहे कि, इसी महीने 1 जुलाई को बुलढाणा जिले में ही समृद्धि हाईवे पर एक निजी बस के साथ भयानक हादसा हुआ था। बस नागपुर से पुणे की तरफ आ रही थी। बस में करीब 32 लोग सवार थे। लेकिन बस जैसे ही बुलढाणा जिले में समृद्धि हाईवे पर पहुंची तो वह हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाडर से टकराई और पलट गई और इसके बाद उसमें आग लगी। इस हादसे में 25 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। डेड बॉडीज इतनी बुरी तरह से जल चुकी थीं हैं कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इसलिए DNA जांच के जरिए सभी डेड बॉडीज की पहचान की गई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related