CG NEWS : टांसपोटर्स की दादागिरी के चलते प्रदेश के पंपों में सप्लाई ठप …

Date:

CG NEWS : Due to the bullying of transporters, the supply in the state’s pumps has stopped …

रायपुर। हिन्दुस्तान पेटोलियम का एकमात्र तेल डिपो मंदिर हसौद में स्थित है। जहां से प्रदेश के लगभग 700 पेट्रोल पंप डीलरों को तेल सप्लाई होती है। नये ढांसपोर्ट टेंडर के लिए पेटोल पंप संचालकों द्वारा स्वयं एवं कंसोर्टियम करके टेंकरों की व्यवस्था की गई है, जिससे कंपनी में ट्रांसपोर्ट टेंकर की संख्या को कम किया जा रहा है।

ज्ञातत्व है कि पंप डीलर टेंकरों से होने वाली तेल चोरी से परेशान हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर होकर कर्ज में डुबे हुए हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए डीलर्स ने स्वयं ही अपने टेंकर लगाने का निर्णय लिया है। टांसपोटर्स द्वारा इन्ही सब कारणों से हडताल में जाने का निर्णय लिया है एवं डरा धमकाकर पंप डीलर्स की स्वयं की टेंकरों को भी डिपो में घुसने से रोक दिया है और माल भरने पर गलत कदम भी उठा सकते हैं।

यदि यही स्थिति रही तो प्रदेश के लगभग 700 पंपों में तेल नहीं होने के कारण तालाबंदी की नौबत आ सकती है। राजधानी रायपुर में भी लगभग 40 से 50 पंप एच पी सी एल के होने से वहां भी सप्लाई बाधित हो रही है। शासन प्रशासन को तुरंत इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि पेटोल डीजल की सुचारू सप्लाई प्रारंभ हो सके एवं किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related