CG BREAKING : उद्योग विभाग के अपर संचालक पर एक्शन, महिला अधिकारी ने लगाया था छेड़खानी का आरोप, देखें आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Action on Additional Director of Industry Department, female officer had accused of molestation, see order

रायपुर। महिला अधिकारी से छेड़खानी करने के आरोपी उद्योग संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक संतोष भगत को राज्य सरकार ने मंत्रालय में अटैच कर दिया है। इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अवर सचिव एमएल पवार ने आदेश जारी किया है।

अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप –

आपको बता दे कि, महिला अधिकारी ने उद्योग विभाग में पदस्थ अपर संचालक संतोष भगत के खिलाफ तेलीबांधा थाने में छेड़खानी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोककर छेड़खानी करने की शिकायत की थी।

इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की। हालांकि महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट लिखाई के लिए पहुंची। हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी कार्यालय से घर जाने के लिए निकल रही थी, तब एडिशनल डायरेक्टर ने रास्ता रोका। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके आधार पर तेलीबांधा थाने की पुलिस ने 31 मई को धारा 341, 354 और 509 के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एडिशनल डायरेक्टर भगत पर छेड़खानी का यह दूसरा मामला है। पांच साल पहले एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने भी रिपोर्ट लिखाई थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...