लव-जिहाद, मतांतरण और मंदिरों के सरकारीकरण के खिलाफ बनेगी रणनीति, विश्व हिंदू परिषद का मंथन आज से

Date:

रायपुर। लव जिहाद, मतांतरण, मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण और गो हत्या के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) (Vishwa Hindu Parishad) की तीन दिवसीय बैठक रायपुर में आज शनिवार से शुरू हो रही है। विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारी इन मुद्दों पर भविष्य की रणनीति बनाएंगे और देशभर में चलाए जाने वाले आंदोलन की रुपरेखा तय करेंगे। राजधानी के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में 24 से 26 जून तक होने वाली बैठक को लेकर विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्रकारवार्ता की। परांडे ने कहा कि बैठक में हिंदुत्व का मुद्दा गूंजेगा। विहिप के वर्ष 2024 में 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके लिए संगठन नए लक्ष्य तय करेगा।

परांडे ने कहा कि संगठन और सेवा के विस्तार के साथ ही हमारा मुख्य विषय देशभर के मठ-मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराना रहेगा। मंतातरण देश के लिए गंभीर समस्या बनते जा रही है। गो हत्या और लव-जिहाद पर भी रणनीति बनेगी। बैठक में विहिप अध्यक्ष डा. आरएन सिंह व केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के साथ ही देशभर से लगभग 200 पदाधिकारी शामिल होंगे।

एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य

विहिप के प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने बताया कि बैठक में सदस्यों की संख्या 72 लाख से एक करोड़ तक पहुंचाने की योजना बनेगी। अभी देश में विहिप की 65 हजार समितियां हैं। इसे भी एक लाख तक ले जाया जा सकता है। संतों ने पिछली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया है कि सभी संत देश भर में घर-घर जाकर हिंदू समाज का जन-जागरण करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य यात्राएं निकालेंगे।

आस्था पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

आदिपुरुष फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और घटिया चरित्रीकरण के सवाल पर मिलिंद परांडे ने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी गलतियां ना हो इस पर सरकार को भीध्यान रखना चाहिए।

बजरंग दल किसी से डरने वाला नहीं

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयानों पर विहिप महामंत्री ने कहा कि हम किसी प्रतिबंध या बयानों से डरने वाले नहीं है। हम हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं। हम किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है। हम चाहते हैं कि हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी सत्ता में आएं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG fire incident: बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

CG fire incident: धमतरी। कालिका चौक सिहावा रोड पर...

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : ढाई लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : 5 arrested for cheating...

CG CHAKKA JAM : चक्काजाम पड़ा भारी, 20 पर FIR

CG CHAKKA JAM : Chakka jam proved costly, FIR...