BREAKING : कर्नाटक चुनाव प्रचार का अंतिम राउंड, सालों बाद सोनिया गांधी मैदान पर, करेगी प्रचार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: The last round of Karnataka election campaign, after years Sonia Gandhi will campaign on the ground..

कर्नाटक चुनाव प्रचार अपने अंतिम राउंड में है। ऐसे में कांग्रेस ने पहली बार सोनिया को चुनाव प्रचार में उतारा है।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चार साल में पहली बार चुनाव प्रचार करने उतरेंगी। वे शनिवार को कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।सोनिया हुबली-धारवाड से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व CM जगदीश शेट्टार के पक्ष में सभा करेंगी। शेट्टार टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। यहां भाजपा ने महेश टेंगिनकाई को चुनावी मैदान में उतारा है।सोनिया आखिरी बार भारत जोड़ो यात्रा में दिखी थीं

सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद स्वास्थ्य कारणों से किसी भी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं किया और न ही पार्टी के लिए किसी भी सार्वजनिक रैली में भाग लिया। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में वे कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। 7 महीने पहले राहुल ने मां सोनिया के साथ इस फोटो पर ट्वीट किया था- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकालकर लाए हैं। हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।कांग्रेस ने अब तक 43 रैलियां कीं, 13 रोड शो किएकांग्रेस ने इस बार के कर्नाटक चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी अब तक 43 रैलियां, 13 रोड शो, महिलाओं और युवाओं के साथ छह संवाद और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं। रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेंगलुरु के शिवाजी नगर में एक संयुक्त रैली करेंगे।यह तस्वीर 3 मई की है। प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में एक जनसभा को संबोधित किया था। फिर चिंतामणी इलाके में रोड शो निकाला था।ये MLA को पैसा देकर चोरी से आने वाली सरकार है: राहुलराहुल गांधी ने 1 मई को कर्नाटक में तीन जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं। राहुल ने यह टिप्पणी पीएम के उस बयान पर दी थी, जिसमें मोदी ने जनता के सामने खुद को गाली देने की बात कही थी।राहुल ने कहा- आपने इस सरकार को नहीं चुना, यह MLA को पैसा देकर चोरी से आने वाली सरकार है। कर्नाटक का पांच-छह साल का हर बच्चा जानता है कि यह 40% वाली सरकार है।

प्रियंका बोलीं- जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं बनवाते PMराहुल के अलावा प्रियंका ने भी तीन दिन पहले रैली की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी ने प्रधानमंत्री जी के ऑफिस में बैठकर एक लिस्ट बनाई है। वो लिस्ट जनता या किसानों की समस्याओं की नहीं है। इस लिस्ट में ये जानकारी है कि मोदी जी को किसने और कितनी बार गाली दी है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी को दी गई गालियां एक पेज में आ रही हैं। अगर मेरे परिवार को इन लोगों ने जो गालियां दी हैं, उनकी लिस्ट बनाएं तो किताब पर किताब छपवा लेंगे।

. PM बोले- आतंकी अब बम-बारूद के बगैर ही समाज को खोखला कर रहेविधानसभा चुनाव से 4 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कर्नाटक पहुंचे। PM पिछले 5 दिनों में 29-30 अप्रैल और 2-3 मई को 12 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो कर चुके हैं। मोदी ने शुक्रवार को तुमकुरु में 14वीं सभा की। इससे पहले दोपहर में बेल्लारी में एक जनसभा में उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत एक बार फिर बजरंगबली के जयकारे के साथ की। PM बोले- कांग्रेस को तो मेरे बजरंगबली बोलने से भी आपत्ति है।कर्नाटक चुनाव प्रचार अपने अंतिम राउंड में है। ऐसे में कांग्रेस ने पहली बार सोनिया को चुनाव प्रचार में उतारा है।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चार साल में पहली बार चुनाव प्रचार करने उतरेंगी। वे शनिवार को कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।सोनिया हुबली-धारवाड से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व CM जगदीश शेट्टार के पक्ष में सभा करेंगी। शेट्टार टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। यहां भाजपा ने महेश टेंगिनकाई को चुनावी मैदान में उतारा है।सोनिया आखिरी बार भारत जोड़ो यात्रा में दिखी थीं

सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद स्वास्थ्य कारणों से किसी भी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं किया और न ही पार्टी के लिए किसी भी सार्वजनिक रैली में भाग लिया। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में वे कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। 7 महीने पहले राहुल ने मां सोनिया के साथ इस फोटो पर ट्वीट किया था- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकालकर लाए हैं। हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।कांग्रेस ने अब तक 43 रैलियां कीं, 13 रोड शो किएकांग्रेस ने इस बार के कर्नाटक चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी अब तक 43 रैलियां, 13 रोड शो, महिलाओं और युवाओं के साथ छह संवाद और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं। रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेंगलुरु के शिवाजी नगर में एक संयुक्त रैली करेंगे।यह तस्वीर 3 मई की है। प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में एक जनसभा को संबोधित किया था। फिर चिंतामणी इलाके में रोड शो निकाला था।ये MLA को पैसा देकर चोरी से आने वाली सरकार है: राहुलराहुल गांधी ने 1 मई को कर्नाटक में तीन जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं। राहुल ने यह टिप्पणी पीएम के उस बयान पर दी थी, जिसमें मोदी ने जनता के सामने खुद को गाली देने की बात कही थी।राहुल ने कहा- आपने इस सरकार को नहीं चुना, यह MLA को पैसा देकर चोरी से आने वाली सरकार है। कर्नाटक का पांच-छह साल का हर बच्चा जानता है कि यह 40% वाली सरकार है।

प्रियंका बोलीं- जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं बनवाते PMराहुल के अलावा प्रियंका ने भी तीन दिन पहले रैली की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी ने प्रधानमंत्री जी के ऑफिस में बैठकर एक लिस्ट बनाई है। वो लिस्ट जनता या किसानों की समस्याओं की नहीं है। इस लिस्ट में ये जानकारी है कि मोदी जी को किसने और कितनी बार गाली दी है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी को दी गई गालियां एक पेज में आ रही हैं। अगर मेरे परिवार को इन लोगों ने जो गालियां दी हैं, उनकी लिस्ट बनाएं तो किताब पर किताब छपवा लेंगे।

. PM बोले- आतंकी अब बम-बारूद के बगैर ही समाज को खोखला कर रहेविधानसभा चुनाव से 4 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कर्नाटक पहुंचे। PM पिछले 5 दिनों में 29-30 अप्रैल और 2-3 मई को 12 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो कर चुके हैं। मोदी ने शुक्रवार को तुमकुरु में 14वीं सभा की। इससे पहले दोपहर में बेल्लारी में एक जनसभा में उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत एक बार फिर बजरंगबली के जयकारे के साथ की। PM बोले- कांग्रेस को तो मेरे बजरंगबली बोलने से भी आपत्ति है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related