BREAKING : पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने किया भाजपा जॉइन .. यह है खास बात

Date:

 

BREAKING: Former Defense Minister’s son joins BJP .. This is the special thing

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करने वाले उनके ट्वीट के बाद जनवरी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस में कई लोग सोचते हैं कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना है, लेकिन मेरा धर्म ऐसा नहीं है. मेरा धर्म इस देश के लिए काम करना है.

अनिल एंटनी बोले, मेरा मानना ​​है कि पीएम के नेतृत्व में हमारे पास अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का विजन है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम के राष्ट्र निर्माण के विजन में योगदान देना मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है.

जनवरी में दिया इस्तीफा –

बता दें कि जनवरी महीने में ही अनिल एंटनी अपने एक ट्वीट के चलते कांग्रेस के लिए विलेन बन गए थे. इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. अनिल एंटनी ने पार्टी से इस्तीफा देते वक्त कहा था कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने ट्वीट डिलीट करने से मना कर दिया. इसके साथ ही अनिल ने इस्तीफे का पत्र भी ट्वीट किया था.

BBC डॉक्यूमेंट्री पर अपनाया था कांग्रेस से अलग रवैया –

दरअसल केरल कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने बीबीसी की बैन डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का ऐलान किया था. उस वक्त अनिल एंटनी इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से सहमत नहीं हुए और उन्होंने BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था. जिसे लेकर केरल कांग्रेस में ही घमासान मच गया था.

BBC पर साधा निशाना –

अनिल ने ट्वीट कर कहा था कि बीबीसी यूके सरकार का प्रायोजित चैनल है और उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है. बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है. अनिल एंटनी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा था कि जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी और अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था.

कांग्रेस में अपने ही लोगों के बीच घिर गए थे अनिल एंटनी –

दरअस अनिल एंटनी ने ट्वीट कर लिखा था कि बीजेपी के साथ तमाम मतभेद हैं, लेकिन इसके बावजूद इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. अनिल एंटनी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था. पीएम मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस के नेता अनिल पर ये ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव बना रहे थे. तभी उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...