छत्तीसगढ़ के कई मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली में

Date:

रायपुर। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली प्रवास पर है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली जानें को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इसी बीच कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली प्रवास एक सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा है। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सत्याग्रह पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। आज के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में भी भारत सत्याग्रह को लेकर चर्चा होगी। आज की चर्चा में कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ की भूमिका सुनिश्चित होगी।

बता दें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली प्रवास पर है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल राहुल गांधी के साथ सूरत गए थे। यहां राहुल गांधी ने मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती दी थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...