CG BREAKING: ED should tell what was found in the raid, Congress surrounded the Center and ED by holding a press conference.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में लगातार तना तनी हो रही हैं। वही, कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, मेयर एजाज ढेबर और सन्नी अग्रवाल के साथ व्यवसायी अमन भाटिया ने पीसी किया हैं।
वही, गिरीश देवांगन ने कहा कि ऑपरेशन कमल के लिए ई डी कार्यवाही कार्यवाही कर रही हैं। वही महाधिवेशन में मेरी प्रमुख भूमिका थी तो महाधिवेशन को प्रभावित करने छापे मारे गए। ED महाधिवेशन को असफल करने की कोशिश में थी।
भष्टाचार को रोकने में कार्यवाही में हम मदद करेंगे। किसके यँहा क्या मिला ED नही बता पाई। दूर दूर तक नाम नही है वँहा छापे मारे गए है। राहुल जी ने कहा है डरो मत तो हम डरते नही हैं। ED को बताना चाहिए कि क्या क्या मिला।

