त्रिपुरा में दोबारा से बनने जा रही है भाजपा गठबंधन की सरकार?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। त्रिपुरा में जारी मतगणना में भाजपा गठबंधन राज्य के सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आया है। हालांकि इसके बावजूद भाजपा गठबंधन को वर्तमान हालात में एक और विधायक के समर्थन की जरूरत है। हालांकि राज्य में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है वैसे वैसे आंकड़ों में भी बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राज्य के सभी 60 सीटों पर चल रही मतगणना में भाजपा को 29 सीटों पर और उसके सहयोगी आईपीएफटी को एक सीट पर बढ़त है। यानी भाजपा गठबंधन फिलहाल राज्य में 30 सीटों पर आगे नजर आ रही है, हालांकि 60 सदस्यीय विधान सभा में सरकार बनाने के लिए 31 का आंकड़ा होना जरूरी है। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो सीपीएम फिलहाल 12 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। यानी इस गठबंधन का आंकड़ा फिलहाल 17 तक ही पहुंचता नजर आ रहा है। वहीं प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की पार्टी टिपरा मोथा 12 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर निर्दलीय की बढ़त बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : BJP विधायक का निधन

  दुर्ग। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से BJP...

CHHATTISGARH : सरकारी रायफल से फायरिंग, अब एक और SP को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने मोहला-मानपुर के एसपी...

CG BREAKING : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड...