BIG BREAKING : पेपरलेस होगी कांग्रेस, पार्टी के संविधान में संशोधन, 50 प्रतिशत पद महिलाओं और युवाओं के लिए आरक्षित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Congress will be paperless, party’s constitution amended, 50 percent posts reserved for women and youth

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। बड़ी खबर यह हैं कि पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रारूप प्रस्तुत किया गया हैं। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने इसकी जानकारी साझा की हैं। वही संविधान में संशोधन को लेकर कांग्रेस के सभी नेताओं का समर्थन मिला हैं।

बता दे कि संविधान में संशोधन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सभी फॉर्म में पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा। 85वें संशोधन में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 85 संशोधन किए गए हैं।

अंबिका सोनी के स्थान पर रणदीप सिंह सूरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमेटियों में 50 प्रतिशत पद महिला, एसटी एससी ओबीसी के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसी तरह 50 प्रतिशत पद महिलाओं और युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।

पेपरलेस होगी कांग्रेस –

01. अब कांग्रेस पार्टी पेपरलेस वर्किंग की ओर बढ़ेगी। अब से सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी और डिजिटली रिकॉर्ड रखा जाएगा।

02. कांग्रेस के कार्यक्रमों या प्रस्तावों में थर्ड जेंडर को शामिल किया जाएगा।

03. कांग्रेस की सबसे निचली कमेटी बूथ कमेटी होगी। इसके बाद पंचायत, वार्ड, इंटरमिडिएट (जनपद, मंडल), ब्लॉक, जिला और प्रदेश की संरचना होगी।

04. पार्टी के सारे फॉर्म में संशोधन किए गए हैं, अब पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम लिखा जाएगा।

05. कांग्रेस के सभी चुने जनपद जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और नगर पालिका व कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ब्लॉक व जिले के ऑटोमेटिक डेलीगेट चुने जाएंगे।

06. पहले 8 पीसीसी डेलीगेट में एक एआईसीसी मेंबर होते थे। अब 6 पीसीसी डेलीगेट पर एक एआईसीसी मेंबर होंगे. इस तरह इनकी संख्या 1240 से 1653 हो जाएगी। वहीं, 15 प्रतिशत के स्थान पर 25 प्रतिशत मनोनीत सदस्य भी होंगे।

07. कांग्रेस कार्यसमिति की संख्या 23 जमा दो पर निर्धारित थी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 35 सदस्य होंगे. इनमें 50 प्रतिशत महिला, एसटी एससी ओबीसी और अल्पसंख्यक होंगे।

08. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, लोकसभा व राज्यसभा के नेता कार्यसमिति के सदस्य होंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...