रेड के खिलाफ कांग्रेस कार्य़कर्ता 20 को करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव

Date:

रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। सोमवार सुबह ईडी ने कार्रवाई शुरू की।  जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  कांग्रेस की छग प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सोमवार को  12 बजे राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।  साथ ही 11 बजे कांग्रेस के हजारों कार्य़कर्ता पचपेड़ी नाका के पुजारी पार्क में स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेंगे।

बता दें कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है।  अलसुबह ईडी ने कार्रवाई शुरू की।  इस कार्रवाई के बाद सियासत गलियारे में उबाल आना लगभग तय माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है। कोल मामले में ईडी की कार्यवाही लगातार जारी है।  ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : धान में रेत, प्रभारी बाहर …

CG BREAKING : Sand in paddy, in-charge out... रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में बगावत, 10 नेताओं के इस्तीफे

BREAKING : Rebellion in Congress, 10 leaders resign रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : शिक्षा विभाग में पहली बड़ी वापसी

CG BREAKING : First major comeback in the education...