कांग्रेस के पूर्व सांसद और पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी

Date:

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया। शनिवार को यह आदेश आया। बता दें कि अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होनी है।

जानें क्या है मामला

इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। यह जानकारी फोटो के साथ अखबारों में दी गई थी। इसी मामले में भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। बता दें कि साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे। साल 2018 में गुड्डू कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में चले गए थे और अब दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related