CG BREAKING : नक्सली स्मारक ध्वस्त, जवानों ने नक्सलियों को दी बड़ी चोट !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Naxalite memorial demolished, jawans gave big injury to Naxalites!

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया है। बीते वर्ष मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर स्मारक बनाया था।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ के जवानों और पुलिस ने डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा के नाम पर बनाए गए नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर बैनर भी जब्‍त किया है। यह कार्यवाही बीएसएफ132BN तथा पुलिस बल द्वारा किया गया। नक्सल उन्मूलन पर निकले जवानों के पार्टी को आमाटोला खैरीपदर के जंगल में मारे गए नक्सली का स्मारक बना दिखा जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।

गौरतलब हो कि 31 अक्टूबर को अंतागढ़ अंचल के कडमे के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें डीवीसी नक्सल सदस्य दर्शन पद्दा व जागेश सलाम को मार गिराया गया था। दर्शन पद्दा का मारा जाना उत्तर बस्तर में नक्सलियों को बहुत बड़ा नुकसान था।

डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा पहले परतापुर एरिया कमेटी का सदस्य और बड़गांव एलजीएस का कमांडर था और नारायपणुपर जिले के ओरछा ब्लाक के ग्राम आमाकाल का निवासी था। उसी के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने स्मारक बनाया था। नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मानते हैं। बस्तर के कई अंदरुनी गांवों में सभा का आयोजन कर मारे गए माओवादियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उसी समय नक्सली ऐसे स्मारकों को जंगलो में बनाते है।

कांकेर जिले में नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया पस्त: कांकेर में लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं। अगर नक्सल ऑपरेशन से जुड़े आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2021 में 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं 27 बम बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। साल 2022 की बात करें तो सुरक्षाबलों ने यहां मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 3 नक्सली गिरफ्तार किए गए। 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 2 हथियार बरामद किया गया है। 9 बम बरामद कर निष्क्रिय किया गया।

बीते सप्ताह शनिवार को कांकेर मुख्यालय से 25 किमी दूर उसेली गांव क्षेत्र में पुलिस नक्सल मुठभेड़ हुआ था। मरकनार और गुमझिर की पहाड़ियों पर पुलिस और नक्सलियों के बीच इस एनकाउंटर के बाद नक्सलियों को भागना पड़ा। इलाके के सर्चिंग के बाद जवानो को भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद 11 नक्सलियों के उपर नामजद एफआईआर किया है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related