चेयरमेन ने डीएसपीएम को दिया सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पाॅवर कंपनीज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन के लिए कार्यपालन यंत्री कार्यालय धमतरी पुरस्कृत
रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व (डी.एस.पी.एम) को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया। चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने इस यूनिट को तीन लाख रूपए का पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान किया। डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह ने वर्ष 2021-22 में 89.23 पीएलएफ के साथ 3908.428 मिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन करने का उत्कृष्ट कार्य किया। संयंत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री शैलेन्द्र शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
डंगनिया मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतर कार्य के लिए छह संभागों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। चेयरमेन श्री आनंद ने कहा कि पाॅवर कंपनी के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस कार्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं। इस अवसर पर पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल, श्री मनोज खरे, श्री एस.के.कटियार तथा कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंतागण विशेष रूप से उपस्थित थे। पुरस्कृतजनों की उपलब्धियों को मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया।
समारोह में न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेलुअर का पुरस्कार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता(संचारण एवं संधारण) संभाग दंतेवाड़ा को दिया गया। ईई श्री पी.के.शुक्ला ने यह सम्मान प्राप्त किया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग धमतरी को प्रदान किया गया, जिसे कार्यपालन अभियंता श्री व्ही.के.शर्मा ने ग्रहण किया। इसी तरह न्यूनतम लाईन लॉस बनाए रखने के लिए पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग नारायणपुर को प्रदान किया गया। कार्यपालन अभियंता श्री एच.के.धु्रव ने यह पुरस्कार टीम की ओर से ग्रहण किया। सर्वोत्तम उपकेन्द्र संभाग का पुरस्कार ईई उपकेन्द्र संभाग एक गुढ़ियारी रायपुर को दिया गया। यह पुरस्कार ईई धनेश कुमार देवांगन ने ग्रहण किया।
ट्रांसमिशन कंपनी में सर्वोत्तम (लाईन संधारण) संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (अति उच्च दाब-लाईन संधारण) संभाग भिलाई को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ईई श्री राजेश सिंह एवं एई श्री एस.पी.मंडावी ने ग्रहण किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता(सिविल) संभाग, ट्रांसमिशन कंपनी रायपुर को प्रदान किया गया, जिसे श्री आर.एल.साहू द्वारा ग्रहण किया गया।
इसके अतिरिक्त सुरक्षा विभाग के कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु बेस्ट टर्न आउट 2023 पुरस्कार मुख्य सुरक्षा सैनिक, अशोक कुमार लाठिया रायपुर, कार्यभारित सुरक्षा सैनिक सुरेश कुमार सूर्यवंशी मड़वा, निजी सुरक्षा सैनिक ऋषिकेश वर्मा रायपुर एवं मोहर दास रायपुर को दिया गया। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आर.के.साहू, प्रभुशरण सिंह व बैंड मास्टर ताराचंद बेन को भी सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related