प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का समय है। जब हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो यह बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेने का समय है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश और प्रदेश अमृत काल मना रहा है। आज सशक्त, समर्थ, आत्मनिर्भर भारत भारतीय गणतंत्र की यश पताका सम्पूर्ण विश्व में फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गणराज्य विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है। सारी दुनिया भारत की ओर आशा के साथ देख रही है। 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। भारतीय गणतंत्र अपने सदउद्देष्यों के शिखर पर है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि जन भागीदारी से हम अपने प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप विकसित करने तत्पर हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, वनौषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, मोतीलाल साहू, छगनलाल मूंदड़ा, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, अशोक पांडे, लोकेश कावड़िया, संजय श्रीवास्तव, नरेश गुप्ता, रजनीश शुक्ला, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता,ओंकार बैस, नलिनीश ठोकने, दीपक म्हस्के, पुरंदर मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, जेपी चंद्रवंशी, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, सुरेंद्र पाटनी, अकबर अली, अमित मैशरी, गोविंदा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related