CG BREAKING : आदमखोर तेंदुए ने ली तीसरी जान, इलाके में काफी आतंक, विधायक ने लगाई मदद की गुहार !

Date:

CG BREAKING: The man-eating leopard took its third life, a lot of terror in the area, the MLA pleaded for help!

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। इन दिनों तेंदुए की खौफ से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। मामला जनकपुर इलाके का है। जिले में एक महीने के अंदर तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है। एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक खेत में काम करने गया हुआ था, उसी दौरान तेंदुए ने हमला किया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने अधेड़ पर हमला कर दिया।

ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।इसके पहले 3 जनवरी को इसने सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ली थी। तब भी लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द पकड़ लिया जाए। फिर इसे पकड़ने जंगलों में पिंजरे लगाए गए थे। फिर भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

तेंदुआ ने इलाके में काफी आतंक मचा रखा है। इससे पहले 11 दिसम्बर 2022 को इसी तेदुए ने कुंवारपुर के गोधौरा में एक महिला को मारा था। वहीं 24 दिसम्बर को कुंवारपुर के छपराटोला में हुई। उस वक्त तेंदुआ 8 साल के बच्चे को अपने जबड़े में फंसाकर ले जा रहा था। मगर दीवार फांदने के वक्त बच्चा उसके जबड़े से छूट गया और बच्चा बच गया था। 3 जनवरी को सिंगरौली में भी तेंदुए ने एक महिला को मार डाला था। वन विभाग की तरफ से तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

इधर, जिला पंचायत सदस्य रवि शंकर सिंह ने तेंदुए को मारने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इलाके में आदमखोर तेंदुए से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने तय किया है जब तक उसे मारने का आदेश नहीं दिया जाता, तब शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सोनहत विधायक गुलाब कमरो इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से परेशान है। विधायक ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन मंत्री से गुहार लगाई हैं।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...