राज्यपाल की हठधर्मिता से अटका आरक्षण बिल: भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में पारित बिल विधानसभा की संपत्ति कहलाती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित होने के बाद बिल राजभवन गया है और वही अटक गया है अब सवाल हमसे पूछे जा रहे हैं। राज्यपाल या तो बिल पर हस्ताक्षर करें या फिर विधानसभा को वापस लौटाएं। अब फिर से विधानसभा सत्र आ जाएगा यह तो राज्यपाल की हठधर्मिता है कि एक महीना होने के बाद भी बिल अटका हुआ है।सीएम ने आगे कहा कि इससे प्रदेश के छात्र छात्राओं और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है जो आगे पढ़ाई करना चाहते हैं और जॉब की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related