CG BREAKING : निगम ने घर किया सील तो महिला ने लगा ली आग, पीएम आवास योजना ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: The corporation sealed the house and the woman set it on fire, PM Awas Yojana ..

राजनांदगांव. छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के लखोली बैगापारा में बने प्रधानमंत्री आवास के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में कब्जा कर रह रही थी। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया था, जब महिला घर पर नहीं थी। गुरुवार सुबह जब महिला यहां आयी तो सील देखकर बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें महिला का नाम यास्मीन बेगम है। दरअसल, गुरुवार को भी नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली। एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिया है। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related