CG NEWS : बैडमिंटन कोर्ट में खेलने को लेकर महिला खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद, फिर हुआ कुछ ऐसा ..

Date:

CG NEWS: Fierce controversy between women players regarding playing in badminton court, then something like this happened ..

बिलासपुर। सरकंडा स्थित खेल परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में खेलने की बात को लेकर महिला खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों खिलाड़ी पहले खेलने की जिद्द पर अड़े रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इसकी शिकायत खेल विभाग में कई गई है। खेल अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं।

खेल परिसर में खिलाड़ियों और अन्य लोगों के लिए बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट में महिलाओं के खेलने की कोई व्यवस्था नहीं है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इससे पहले छह दिसंबर को भी बैडमिंटन कोर्ट में खेलने की बात पर विवाद हुआ था। दोनों बार हुए विवाद की शिकायत खेल अधिकारी से की गई है। लेकिन अधिकारी जांच करने का आश्वासन देकर शांत बैठ गए हैं। राज्य सरकार ने जिले के खिलाड़ियों और अन्य उम्र दराज खिलाड़ियों के लिए जिला खेल परिसर में बैडमिंटन कोर्ट समेत अन्य खेलों की व्यवस्था की है।

बैडमिंटन के दो कोर्ट बने हैं जिसमें एक कोर्ट में पहले से पुरुष खिलाड़ियों ने कब्जा कर रखा है। वहीं दूसरे कोर्ट में नियमानुसार बालिका और महिला खिलाड़ियों को खेलने की व्यवस्था करने की जानी चाहिए, लेकिन कोर्ट में पिछले कई दिनों से खेलने पहुंच रही महिला खिलाड़ियों को कोर्ट में खेलने नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के अपने अपने आरोप हैं। दूसरी ओर इस मामले में खेल अधिकारी की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।

ये है मामला

एक ही कोर्ट में एक विभाग के अधिकारी व महिलाएं खेलने पहुंच गईं। मामला कोर्ट के अलॉटमेंट को लेकर उठा। अधिकारी व महिलाएं दोनों खेलने को लेकर विवाद करने लगे। वहीं खेल अधिकारी का एके एक्का का कहना है कि कोर्ट का अलॉटमेंट नहीं किया गया था। महिलाओं और आईबी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के बैडमिंटन खेलने को लेकर विवाद की शिकायत मिली है। दोनों के लिए खेल का समय निर्धारित किया जाएगा। इससे दोनों के बीच का विवाद समाप्त हो जाएगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related