स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।  विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैलचित्र पर आज श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया । इस अवसर पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद देश में प्रथम राष्ट्रपति एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे सादा जीवन उच्च विचार के पोषक तथा त्याग की प्रतिमूर्ति थे। डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद ने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोडो आंदोलन में भाग लिया। उन्होने भारत के संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया । स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के प्रति योगदान के कारण डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत के सर्वोच्च सम्मान ’’भारत रत्न’’ से भी सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि-हम सब उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...