राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25को करेंगी संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का उद्घाटन

Date:

वर्चुअल कार्यक्रम में होगा केंद्र का उद्घाटन

कोरबा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिला में विकासखंड स्तर पर महिला असमानता, महिला उत्पीड़न के मामलों को पंजीबद्ध करने के लिए पाली ब्लॉक में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  25 नवंबर को केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी। अनुराग जैन डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह स्तर पर जेंडर पॉइंट पर्सन होते हैं, जो कि स्व सहायता समूह स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न, महिला असमानता के प्रकरणों का निराकरण हेतु प्रयास करते हैं। यह प्रकरण यहां पर निराकृत नहीं होने पर  प्रकरण संबंधित संकुल संगठन स्तर पर गठित सोशल एक्शन समिति जिसमें  एक जेंडर पॉइंट पर्सन, विलेज ऑर्गेनाइजेशन, सीएलएफ के सक्रिय एवं प्रभावी व्यक्तियों को शामिल किया जाता हैं, को प्रेषित किया जाता है। य़ह समिति सी एल एफ स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामले सुलझाने में मदद करती हैं। कोरबा जिला में अब ब्लॉक स्तर पर जेंडर रिसोर्स सेंटर या जेंडर संसाधन केंद्र संगवारी का उद्घाटन किया जा रहा है जो कि महिला समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा। ब्लॉक स्तर पर एक स्टीयरिंग कमेटी गठित की जायेगी जिसमें सी एल एफ का पदाधिकारी, सोशल एक्शन समिति का सदस्य, एवं जेंडर पॉइंट पर्सन शामिल होगे. महिला संसाधन केंद्र संगवारी मे महिला असमानता, भेदभाव, महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामले पंजीबद्ध  कर उचित समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किए जायेंगे। महिला उत्पीड़न  के मामलों मे सबंधित विभाग द्वारा विस्तृत चर्चा करके विभागीय समन्वय से मामले निराकृत किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget दुर्ग/रायपुर।...