महासमुंद…धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्के की खरीदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उपार्जन दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल

महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार खरीफ वर्ष 2022-23 में धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्का भी समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन द्वारा खरीदी की जाएगी। मक्का उपार्जन की दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिला प्रबंधक ने बताया कि मक्का खरीदी के लिए 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मापदण्ड को लागू किया गया है। मक्का बेचने के लिए किसान संबंधित समितियों से टोकन ले सकते हैं। बारदाने की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के साथ-साथ मक्के की खरीदी 28 फरवरी 2023 तक होगी। खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related