CG BREAKING : घर वालों के डर से भागे, अब पेड़ पर झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश

Date:

CG BREAKING: Ran away due to the fear of the family members, now the dead body of the lover couple was found hanging on the tree

रायगढ़। रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ के लैलूंगा में एक प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ पेड़ पर लटकती मिली है। लाश काफी पुराना बताया जा रहा है। दोनों की लाश सड़ गई है। जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला लैंलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती नवापारा वार्ड क्रमांक 2 के रहने वाले है। दोनों की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। लाश 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक-युवती की पहचान हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ दिन पहले घरवाले के डर से भाग गए थे। आज उनकी लाश वार्ड 01 के जंगल में मिली है। मौके पर लैलूंगा पुलिस पहुँच कर जांच कर रही है।

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि, लैलूंगा थाना क्षेत्र में युवक-युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related