MCD चुनाव 2022 : 250 सीटों पर 4 दिसंबर को होगा मतदान…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली । राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।

बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

पूर्वकालिक तीनों निगम (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सभी जिलो में पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए थे। चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगाई गई थीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related