नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर सात नवम्बर को रूस की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भेंट करेंगे।
दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की आशा है। डॉक्टर जयशंकर रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से भी मुलाकात करेंगे।

