दुर्गा पूजा में बलि देने के दौरान धारदार हथियार का चपेट में आया मासूम, मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लालपुर: दुर्गा पूजा में नवमी के दौरान गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया । जहां गांव के ही मंडप में सार्वजनिक रूप से बकरे की बलि देने के क्रम में ही बलि देने वाला धारदार हथियार टूट कर भीड़ में खड़े एक 3 वर्षीय बच्चे विमल उरांव को लग गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी गांव के मंडप में बकरा बलि देने की परंपरा सार्वजनिक रूप से दी जा रही थी। इसी क्रम में दो बकरे की बलि दी गई और तीसरे बकरे की बलि दी जाने लगी तो बलुवा का बेंत टूट गया। तभी भीड़ में खड़े दीपक उरांव के पुत्र 3 वर्षीय विमल के गला में लग गया।

शव को पुलिस ने कब्जे में लिया
विमल को घायल अवस्था में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घागरा ले जा रहे थे, रास्ते में ही बच्चे का मृत्यु हो गई. जिसके बाद घाघरा थाना को इसकी सूचना मिली। सूचना के उपरांत थाना प्रभारी अमित चौधरी गांव में जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं मृतक की मां बिरसी देवी एवं पिता दीपक उरांव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर हालात खराब है। थाना प्रभारी अमित चौधरी से पूछने पर बताया कि बहुत ही यह दुखद घटना है, बलि के दरमियान घटना घटी जिसमें एक बच्चे की मौत के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related