एसईसीएल ने कर्मचारियों को किया बोनस का भुगतान, कोरबा में ही 107 करोड़ रुपए कर्मचारियों के खाते में जमा कराए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा : कोरबा की खदानों में काम करने वाले लगभग 14 हजार कामगारों को 107 करोड़ रुपए के आसपास बोनस का भुगतान किया गया है। बोनस की राशि मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस साल कोल इंडिया ने प्रत्येक कोयला कामगार को 76 हजार 500 रुपए बोनस देने की घोषणा की है। यह राशि शनिवार को सभी कोयला कर्मचारियों के खाते में पहुंच गई। कोरबा जिले की अलग-अलग खदानों में लगभग १४ हजार कर्मी कार्यरत हैं। इनके बोनस का भुगतान शनिवार को बैंक के जरिए किया गया।

कोयला कामगारों के बोनस की अधिकांश राशि बाजार में खर्च होती है। कामगारों के बोनस पर व्यापारियों की नजर है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापाारियों ने काफी तैयारी की है। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में विशेष छूट दी जा रही है। सराफा कारोबारियों की नजर भी बोनस की राशि पर है। सुराफा दुकानों में महिलाओं के लिए इस साल आकर्षक और नए अंदाज ज्वेलरी उपलब्ध है। हालांकि सोने की कीमत ग्राहकों को थोड़ी परेशान कर रही है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिन सोने के भाव में थोड़ी नरमी आई है, जो कारोबार के लिए अच्छा संकेत हैं।

एनटीसीसी और बालको में भी जल्द होगी बोनस की घोषणा
दो-चार दिन में एनटीपीसी और बालको कर्मचारियों के लिए भी बोनस की घोषणा होनी है। हालांकि बालको कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इस साल उन्हें एक लाख 24 हजार 200 रुपए तक अधिकतम बोनस प्राप्त हो सकता है। इस पर एक यूनियन से चर्चा के बाद प्रबंधन राजी हो गया है। लेकिन बालको प्रबंधन ने अभी बोनस की राशि को लेकर अभी स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है। जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। एनटीपीसी में बोनस पर चर्चा की तिथि अभी तय नहीं है। लेकिन जल्द ही इस पर बैठक की संभावना है।

दुपहिया गाडिय़ों की सबसे अधिक बुकिंग, चारपहिया की भी मांग
सार्वजनिक कंपनी से कामगारों को प्राप्त होने वाली बोनस की अधिकांश राशि ऑटोमोबाइल सेक्टर में खर्च होती है। इस साल में भी अलग-अलग कंपनियों की शो- रूम में दुपहिया गाडिय़ों की सबसे अधिक मांग है। दुर्गा पूजा में ही एक हजार से अधिक दुपहिया गाडिय़ों की बिक्री होनी है। इसके लिए ग्राहकों ने बुकिंग भी कराई है। कोयला कामगारों के खाते में बोनस की राशि पहुंचते ही बुकिंग की डिलेवरी भी शुरू हो गई है। शनिवार को कई लोगों ने शो- रूम पहुंचकर दुपहिया गाड़ी को खरीदा। चारपहिया गाडिय़ों की बिक्री भी हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related