गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने जाने की संभावना पर मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • कहा- कि जो अपने विधायको को नहीं सम्भाल पाया वो कैसे कांग्रेस को संभालेगा. कैसे पार्टी के नेता उनके आदेशों का पालन करेंगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजस्थान कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत के नाम को लेकर जब चर्चा चली तो राजस्थान कांग्रेस, अगला मुख्यमंत्री कौन के सवाल पर दो भागों में बंट गई. जिससे अब आलाकमान के पास ये संदेश जा रहा है कि क्या अध्यक्ष पद के लिए गहलोत एक सही उम्मीदवार है. ऐसे में टीएस सिंहदेव ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयानटीएस सिंहदेव के बयान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव इतना आसान नहीं होगा, जितना दावा किया जा रहा है. आपको बता दें कि अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए पक्का माना जा रहा था. लेकिन राजस्थान में गहलोत के बाद किसे सीएम कुर्सी मिलेगी, इस बात को लेकर खींचतान शुरु हो गई.

इसके बाद टीएस सिंहदेव ने बयान दिया कि ”अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता पर मैं टिप्पणी तो नहीं कर सकता. लेकिन मुझे उम्मीद थी कि अध्यक्ष पद की दौड़ में वो सबसे आगे रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कई उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन गहलोत को फ्रंट रनर के तौर पर देखा जा रहा था.

अशोक गहलोत के अनुभव और गंभीरता को देखते हुए मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि उन्होंने अपने गृह राज्य को भी नियंत्रित करने में असमर्थता दिखाई.”टीएस सिंहदेव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ”राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी का अध्यक्ष बनने का नैतिक आधार खो दिया है. जो व्यक्ति अपना राज्य और विधायकों को नहीं संभाल पा रहा है, उससे हम पूरा देश संभालने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related