CG FIRE BREAKING : लोकल ट्रेन में आग, यात्रियों में चारों तरफ मची अफरा तफरी का माहौल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FIRE BREAKING: Fire in local train, panic created among passengers…

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार को रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में आग लग गई। मेमू ट्रेन रायगढ़ से छूटकर आज सुबह करीब 9 बजे खरसिया पहुंची थी। यहां ट्रेन रुकते ही कुछ लोगों ने इंजन के ऊपर धुआं उठते देखा। वहां चिंगारी भी उठ रही थी। ये देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद खरसिया स्टेशन में ट्रेन को करीब एक घंटे तक रुकना पड़ा रेलवे के एआरएम एम. एम. लाल ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण आग लगी थी। खरसिया में आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन का इंजन बदल दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related